एजेंसी : मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम की विशिष्ट सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया जिसमें रघुनाथपुर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगी करने वाले एक रिटायर्ड सैनिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवकों से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवेद्र भूषण के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ढाका थाना क्षेत्र के सोरपनिया निवासी युवक कमलेश कुमार ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि आरोपी खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देता था और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूलता था। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कई अन्य पीड़ितों के सामने आने की भी संभावना जताई जा रही है कि शिवेंद्र भूषण कुमार, पिता- वेद प्रकाश प्रसाद सेना और राज्य पुलिस में भर्ती करवाता था।
मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम की विशिष्ट सूचना के आधार फर्जी भर्ती मामले में रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार














