July 26, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

IMG-20260522-WA0010.jpg

पश्चिमबंगाल:दक्षिण पूर्व रेलवे के एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन South Eastern Railway Men’s Union का वर्ष 2026 का प्रथम जोनल PNM बैठक 21 एवं 22 मई को महाप्रबंधक सभागार, कोलकाता में संपन्न हुआ। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन, मुख्य कार्मिक अधिकारी महेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तथा निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी—
1. दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में ICU, वेंटिलेटर एवं डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
2. रेलवे अस्पतालों में नियमित एवं पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
3. टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए हावड़ा में रेस्ट रूम की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
4. Railway कर्मचारियों के लिए रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क शौचालय एवं वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
5. चक्रधरपुर मंडल के ट्रेन मैनेजरों के लिए हावड़ा रनिंग रूम में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी।
6. सरडेगा स्टेशन भवन में लिफ्ट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
7. “सिस्टर लांबी” के प्रावधान को निरस्त करने पर सहमति बनी।
8. रनिंग कर्मचारियों से अत्यधिक घंटे कार्य कराने संबंधी आदेश को जल्द समाप्त करने का आश्वासन दिया गया।
9. रेलवे कर्मचारियों के लंबित TA, OT एवं NDA का भुगतान शीघ्र किए जाने पर सहमति बनी।

बैठक में South Eastern Railway Men’s Union के महासचिव गौतम मुखर्जी, अध्यक्ष मलय बनर्जी के साथ चक्रधरपुर मंडल के केंद्रीय पदाधिकारी एम. के. सिंह, जवाहर लाल, शिवजी शर्मा, ए. के. सिंह सहित सभी मंडलों के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।