रंका: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंका के नव नियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान प्रभारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका अवश्य आइए, ताकि मैं अपने स्वास्थ्य केंद्र को और बेहतर बनाने हेतु आपका मार्गदर्शन प्राप्त कर सकूँ।”
इस दौरान अनुमंडल अधिकारी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे निश्चित रूप से स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेंगे। साथ ही उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका अंतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सभी कर्मियों की सूची तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
उन्होंने ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु किसी भी प्रकार की आवश्यकता या कमी होने पर बेझिझक उन्हें अवगत कराएँ। उन्होंने आगे कहा कि “आप आते रहिए, इससे मुझे भी अच्छा लगेगा और क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझने में सुविधा होगी।”
यह मुलाकात स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी।










