---Advertisement---

यूपी:गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या को बुलाकर निर्ममता से हत्या करने का मुख्य अभियुक्त असद का एनकाउंटर, ढेर

On: May 31, 2026 7:31 AM
---Advertisement---

यूपी: गाजियाबाद में बकरीद के दिन सूर्या को बुलाकर निर्ममत से हत्या करने का मुख्य अभियुक्त असद का एनकाउंटर हो गया है।खोड़ा इलाके में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने दोस्तों से मिलने और पैसा लेकर भागने की फिराक में आ रहा है और पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान अशद पहुंचा जिसे पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस पर ही गोली चलानी शुरु कर दी। उसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेर कर दिया। मौके वारदात से एक गाड़ी और हथियार बरामद हुए हैं। जबकि उसके अन्य सहयोगी दोस्त फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी इनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि बकरीद के दिन सूर्या को बुलाकर उसे कहा गया था कि बकरा हलाल होते देखा है। उसके बाद उसे चाकू से गोदकर मार दिया गया था। इसके बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

पुलिस ने असद के खिलाफ 50000 का इनाम रखा था। गाजियाबाद डीसीपी बोले अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां का कहना है कि जब तक वह असद का फोटो नहीं दिखेगी तब तक उसे संतुष्टि नहीं है कि असद का एनकाउंटर हुआ है। उसने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की भी मांग की है। लोग भी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि असद अपने दोस्तों से पैसा लेकर फरार होने की फिराक में था इसी बीच पुलिस से उसका एनकाउंटर हो गया। इस दौरान एक कांस्टेबल के भी घायल होने की खबर है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now