---Advertisement---

पाल महासंघ ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर किया माल्यार्पण, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

On: May 31, 2026 4:49 PM
---Advertisement---

पिंटू कुमार

गढ़वा : पाल महासंघ गढ़वा की ओर से राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार सुबह नीलांबर-पीतांबर भवन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पाल महासंघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, संघर्ष और समाज सेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के सचिव रमेश पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया था। उन्होंने कहा कि धनगर-गडरिया परिवार से होने के बावजूद उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर मानवता की सेवा की तथा सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

वहीं उप सचिव बुद्धदेव पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने पाल समाज की महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने युवा समाजसेवी राकेश पाल के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। राकेश पाल ने सभी पाल परिवारों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2026 में पाल महासंघ के एक बड़े सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

मौके पर उपाध्यक्ष उमेश पाल, उप सचिव सुरेंद्र पाल, जिला संरक्षक सुखबीर पाल, रामावतार पाल, अशर्फी पाल, विजय पाल, रामदास पाल, राम सकल पाल, भोगनाथ पाल, विवेकानंद पाल, योगेंद्र पाल, अभय पाल, दिलीप पाल, अमरदीप पाल, राकेश पाल, नितेश पाल, शिवकुमार पाल, रंजन पाल, सुमित पाल सहित विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now