---Advertisement---

अग्रवाल कॉलोनी, हलुदबनी में वर्षों से लंबित बिजली व्यवस्था सुधरवाने उतरे आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल

On: May 31, 2026 10:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अग्रवाल कॉलोनी, हलुदबनी के निवासियों ने बिजली विभाग, करनडीह की घोर लापरवाही और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कॉलोनी में विगत कई वर्षों से बिजली के स्थायी तार और खंभे नहीं लगाए गए हैं।

कॉलोनी के लगभग 60 उपभोक्ता अपने निजी खर्च पर पाइप और बांस गाड़कर बिजली लाइन चला रहे हैं। इस अस्थायी और खतरनाक व्यवस्था के कारण आम नागरिकों और छोटे बच्चों के करंट लगने की आशंका लगातार बनी हुई है। बावजूद इसके, बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आज तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल वोट मांगने के समय ही क्षेत्र में आते हैं।
इस गंभीर मामले की जानकारी फोन पर मिलने पर आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल अपनी टीम के साथ अग्रवाल कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके बाद श्री मंडल ने बिजली विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर संपर्क कर त्वरित समाधान की मांग की। एसडीओ ने इस पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा
इस मौके पर समाजसेवी अजय कुमार मंडल, भैरव महंतों, सावन मुर्मू, संतोष कुमार गुप्ता, अतिस कुमार शर्मा, उदय शर्मा, अमित कुमार पाल, अभिराम सामंत सहित दर्जनों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now