गढ़वा:बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव बरडीहा कांडी मुख्य सड़क लालागढ़ा गांव में गुरुवार तड़के करीब 2 बजे एक ट्रक (नंबर: जेएच 03 पी 6576) अनियंत्रित होकर 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण कांडी और बरडीहा प्रखंड की विद्युत आपूर्ति बाधित ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग त्रस्त हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई। हालांकि, इस हादसे में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है। चालक ने बताया कि ट्रक की स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया।
घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। विद्युत विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।
गढ़वा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11000 वोल्ट का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, कांडी और बरडीहा में बिजली आपूर्ति ठप











