एक्सीडेंटगढ़वाझारखंड

मोटरसाइकिल सवार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, चालक खुद भी घायल

ख़बर को शेयर करें

मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल सवार ने महिला को धक्का मार दिया जिससे मौके वारदात पर ही महिला की मौत हो गई और खुद भी घायल हो गया।

महिला की पहचान सोनपुरवा गांव निवासी मोबिना वीवी 45वर्ष पति हादी खाँ के रूप में की गई.इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव नीवासी नन्हू रजवार का 40वर्षीय पुत्र रामनाथ रजवार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.उसे स्थानीय लोगों ने मझिआंव रेफरल अस्पताल में लाकर भर्ती कराया. तथा उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी बेहतर चिकित्सा के लिए चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया.इस घटना के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त थाना लाया गया, तथा दुर्घटना में मृत महिला के अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया.

मृतका के परिजनों ने बताया कि उसके मझले बेटे की कुछ दिनों बाद शादी होनी थी लेकिन घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई. इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।