जमशेदपुर:यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा का 16वां द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 7 जून 2026 को सामुदायिक भवन जादूगोड़ा में संपन्न हुआ।
अधिवेशन की अध्यक्षता यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र कुमार और संचालन महामंत्री मुरली मनोहर राव जी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम यूनियन के सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव, अखिल भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित, विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह और पूर्व कोल्हान प्रभारी एवं वरिष्ठ अभिभावक राजकुमार भगत जी को पुष्पगुच्छ एवं अंग- वस्त्र देकर स्वागत किया गया एवं सभी मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का उद्धाटन किया गया।इस अधिवेशन में यू सीआईएल के प्रत्येक यूनिट नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, तुरामडीह, बाघजाता एवं महुलडीह से भारी संख्या में यूरेनियम मजदूर संघ के सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए।

अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों, मजदूरों की समस्याओं, सुरक्षा कल्याण एवं भविष्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मत से आगामी 2 साल 2026 से 2028 तक की नई कमेटी का गठन किया गया।
अध्यक्ष-आनंद महतो कार्यकारी- अध्यक्ष वीना पानी टुडू
उपाध्यक्ष- संजय कुमार, सोनाराम हांसदा, मनोज कुमार, श्रीमती देवी सामद
महामंत्री- मुकेश कुमार
संयुक्त मंत्री- उपेंद्र सिंह
संगठन मंत्री- उमेश चंद्र कुमार
मंत्री- प्रकाश सिंह, उज्जवल दास, अरुण कुमार सिंह, तारकनाथ डे
कोषाध्यक्ष- अजीत कुमार हलधर
सह कोषाध्यक्ष- फागु मार्डी
कार्यालय मंत्री -पुष्पराज
सह कार्यालय मंत्री- दिल बहादुर आले, धनीराम टुडू, राधे गोप
संरक्षक श्री बलिराम यादव, चंद्रशेखर पंडित, मुरली मनोहर राव










