---Advertisement---

जमशेदपुर:जागो संगठन एवं जागो युवा विंग की ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

On: June 8, 2026 11:13 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को सम्मानित करने तथा मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉपरेटिव कॉलेज के प्रोफेसर अस्लम मल्लिक सर, विशिष्ट अतिथि के रूप में ठक्कर बप्पा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, सरायकेला बोस्टोम साई स्कूल के सहायक आचार्य सलमा मुखी, समाजसेवी पुनीता मुखी, सम्भू डुंगरी, लक्ष्मण मुखी, लखिंदर कारूवा, सुरज मुखी, ब्रजेश मुखी, विकास मुखी,उपस्थित रहे कार्यक्रम का स्वागत भाषण संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुखी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन रवि मुखी एवं धीरज मुखी ने किया।

इस कार्यक्रम में सलमा मुखी और हेमंत मुखी को मुख्य अतिथि के हाथों से समाज रत्न अवार्ड से नवाजा गया साथ ही साथ समाज भूषण अवार्ड से दस बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त किया एवं समाज का मान बढ़ाया है और वैसे बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

जो इस वर्ष मेट्रिक, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन कि परिक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण हुए उन्हें भी समाज गौरव अवार्ड सर्टिफिकेट और मेडल देकर नवाजा गया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष सुमंत मुखी, महासचिव जोलेश मुखी, संतोष मुखी, कुमकुम मुखी, मुन्ना मुखी,सावन मुखी,धीरज मुखी,श्रवण मुखी, स्वयंम मुखी, आदि

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now