जमशेदपुर: कीताडीह ग्राम सभा में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माला अर्पण किया गया।
सर्वप्रथम पूर्वी कीताडीह के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू के द्वारा माला अर्पण किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
श्री मुर्मू ने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा शहीद हो गए उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर ही हमें चलना है इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी श्री सुनील कुमार तांती समाज के युवाओं को कहां की हर किसी को भगवान बिरसा मुंडा बनने की जरूरत है तब ही हम झारखंड को बर्बाद होने से बचा सकते हैं और यहां की खनिज संपदा की रक्षा कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कीताडीह ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष श्री ईडन टोपनो ग्राम सभा के सचिव खेला सोरेन जी ग्राम सभा की सदस्य श्रीमती रानी जारिका ग्राम सभा के सदस्य श्री संजय बरला जी ग्राम सभा के सदस्य श्री विक्की कंडर ग्राम सभा के सदस्य जोगिंदर राव जी चक्रधर प्रवीण ददेल अनिल ओरण बल्लू धीरेन केरकेट्टा और लालू पात्रो प्रमुख रूप से उपस्थित थे।









