---Advertisement---

जमशेदपुर: लंबे ब्रेक के बाद फिर से खासमहल गोविंदपुर सड़क निर्माण शुरू

On: June 13, 2026 9:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसुडीह थाना क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर हालात में है। लोगों का इन सड़कों पर चलना भारी मुश्किल हो गया है। जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। इसी बीच खासमहल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण शुरू हो गया था लेकिन फिर बीच में लंबे अंतराल तक बंद हो गया था जिस पर सवाल उठने लगे थे और भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन की घोषणा कर दी थी और जिला उपायुक्त से कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिकायत भी की जा रही थी। खबर है कि खासमहल से गोविंदपुर तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना के कार्य को पुनः प्रारंभ कराया गया।

इस दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन की प्रमुख कड़ी है। कुछ तकनीकी एवं अन्य बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित हुआ था, जिसे दूर करते हुए आज पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

उनका प्रयास है कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण हो, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं मजबूत आधारभूत संरचना के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हूँ|

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now