झारखंडपलामू

बरडीहा: प्रखंड के नये बीडीओ सह अंचलाधिकारी के रूप में निधि रजवार ने किया पदभार ग्रहण

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बरडीहा (गढ़वा):- गढ़वा जिला के बरडीहा प्रखंड में नये बीडीओ सह अंचलाधिकारी के रूप में निधि रजवार ने किया पदभार ग्रहण। निधि रजवार ने पूर्व बीडीओ अशोक कुमार भारती के तबादले के बाद बरडीहा प्रखंड में अपना पद ग्रहण की। जहां निधि रजवार ने प्रखंड कार्यालय में सभी प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी के साथ बैठक कर परिचय का आदान-प्रदान भी किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह किसान मोर्चा के अध्यक्ष पुष्प रंजन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नवनियुक्त बीडीओ सह अंचलाधिकारी निधि रजवार से काफी उम्मीद है और उनके नेतृत्व में प्रखंड का विकास होगा यह हमें पूर्ण विश्वास है तथा जो व्यक्ति समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े हैं इनके नेतृत्व में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचेगी और गांव तथा बरडीहा प्रखंड का विकास भी होगा।

जहां मौके पर नाजीर कमल कुमार, बीपीओ संतोष कुमार सिंह, प्रखंड के बड़ा बाबू नागेंद्र कुमार, मनरेगा जेई राकेश रंजन, जेएसएलपीएस के कार्यपालक मनीष कुमार, अमीन धर्मदेव राम, ऑपरेटर आनंद कुमार, कुंदन कुमार दुबे, कर्मचारी आलोक दास सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!