---Advertisement---

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

On: June 21, 2026 8:25 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि जिला समिति द्वारा स्थानीय सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस में योग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें बीपीएम मिडिल स्कूल, हंसराज गोयल स्कूल, सिस्टर निवेदिता इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल, खालसा मिडिल और हाई स्कूल के हजारों विद्यार्थियों समेत शिक्षक – शिक्षिकाओं, स्थानीय निवासी और पतंजलि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी, सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया, पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, पतंजलि महासचिव मनोज श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, चिंटू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और समाजसेवी उषा सिंह सम्मिलित हुए।

योग सत्र का संचालन योग शिक्षिका आरती सिन्हा, सुमन सिंह, रवि नंदन कुमार के साथ नरेंद्र कुमार ने किया।

इस वृहद कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में योग जागरण का कार्य किया गया। योग और प्रकृति का समायोजन करते हुए विद्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा गुलमोहर, छितवन, कचनार, कदम और जामुन के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्र अमित महापात्र, मोना भूमिज, मुख्तार सिंह, जवाहरलाल, देव शंकर एडवोकेट सतीश सिंह, संजय दुबे समेत सभी पतंजलि कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now