---Advertisement---

मेराल एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय में योगाभ्यास

On: June 22, 2026 7:22 AM
---Advertisement---

योग से होती है मानसध्यात्मिक प्रगति

मेराल: बंका रोड,मेराल एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्टन,मेराल में योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया।बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर औपचारिक शिक्षा के साथ ही मानसध्यात्मिक शिक्षा की प्रगति हेतु पद्मासन,योगासन,ईश्वर प्राणिधान,चक्रशोधन सहित विभिन्न प्रकार से अभ्यास कराकर इस दिवस को यादगार बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने हेतु सात्विक शरीर एवं मन की अत्यंत आवश्यकता है अन्यथा परम सत्ता की अनुभूति असंभव है। योगाभ्यास नियमित प्रकिया है तभी आनंद एवं रुचि से जुड़े हुए साधक आत्मनियंत्रित होकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते है।वर्तमान में अनेक बुद्धिजीवी काफी कुशल होने के बावजूद भ्रष्टाचार में लिप्त है क्योंकि वे योगाभ्यास से दूर रहते हैं जिससे शारीरिक (भौतिक),मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन नहीं रख पाते।स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रत्येक को योग करना ही होगा।परंतु वर्तमान में योग व्यायाम एवं आसन्न का रूप लेता जा रहा है जिससे शारीरिक विकास तो संभव है परंतु आध्यात्मिक एवं नैतिक प्रगति तथा चैतन्य सत्ता की अनुभूति से लोग दूर है जिससे भौतिकता हावी है। अतः योग के वास्तविक स्वरूप के प्रति आकर्षण ,अभ्यास एवं जन जन तक पहुंचाने की अत्यंत आवश्यकता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now