---Advertisement---

हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ बंद कराने निकले पूर्व भाजपाई विकास सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

On: July 3, 2026 9:31 AM
---Advertisement---

प्रशासन के पास बंदी में विकास की सक्रिय भूमिका निभाने का था इनपुट
अपराधी बेलगाम और आम जनता में पुलिस लगाती हैं लगाम :विकास सिंह
जमशेदपुर:पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंदी करवाने हेतु घर से निकलते समय जिला प्रशासन ने भाजपा के पूर्व नेता और जमशेदपुर पश्चिम से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया । विकास सिंह ने स्वर्गीय हिमांशु की हत्या के खिलाफ में गोरिल्ला पद्धति से बंदी करवाने का घोषणा किया था उसके लिए वह लगातार जनसंपर्क अभियान भी चला रहे थे जिसका इनपुट जिला प्रशासन के पास था । सवेरे लगभग 7:00 बजे विकास सिंह जैसे ही अपने आवास से बंदी करवाने निकल रहे थे वैसे ही पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दर्जनों की संख्या में मानगो थाने के पुलिस पदाधिकारी उनके घर के बाहर घात लगाकर उनका इंतजार देर समय से कर रहे थे विकास सिंह ने मौके में मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से जब घर में दस्तक देने का कारण पूछा तो पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि ऊपर से गिरफ्तारी का आदेश है विकास सिंह ने कहा कि जो अपराधी है उसे आप नहीं पकड़ रहे हैं और जो निर्दोष लोग जो अपराध का विरोध कर रहे हैं उसका सहयोग करने की बजाय प्रशासन आम लोगों से परेशान कर रहा हैं इसका हर मोड़ में पुरजोर विरोध किया जाएगा । गिरफ्तारी के समय विकास सिंह ने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारा लगाया और स्व.हिमांशु के हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग किया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now