---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

On: July 8, 2026 8:21 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्ति कर्मियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।

जिसमें यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ा ही भावुक ढ़ंग से अपने विचारों को व्यक्त किये।
महामंत्री आरके सिंह सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए यूनियन से संबंध बनाएं रखने तथा यूनियन के गतिविधियों को और सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव देने की अपील किये। उन्होंने कहा कि आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं यूनियन से नहीं। यूनियन सदैव आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा यह हम विश्वास दिलाते हैं।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वजन , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने दिया।
निम्न सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान।
1. पीपीसी एंड ऑटो ट्रांसपोर्ट से शंभू दयाल पांडेय।
2. सेंट्रल मेंटेनेंस से जयंता कुमार पात्रा।
3. ट्रांसमिशन से गोपाल चंद्र मैति।
4. व्हीकल फैक्ट्री से अशोक कुमार सिंह।
5. बी आई डब्ल्यू फैक्ट्री से सुरेंद्र प्रसाद।
6. क्यूए से नुरूल हक।
7. रीयर एक्सल से कुमार राजू।
8. प्रेस शॉप 5000 से बीपी भद्रा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now