मझिआंव (गढ़वा)। मझिआंव थाना पुलिस ने एक पुराने आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मझिआंव थाना कांड संख्या 127/2025, दिनांक 17 अक्टूबर 2025, धारा 317/3(5) बीएनएस, पशु अत्याचार अधिनियम, 1871 की धारा 11 एवं 5/12 तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त फिरोज आलम (29 वर्ष), पिता–स्वर्गीय हनीफ शाह, निवासी–कधवन, थाना–नगरउंटारी, जिला–गढ़वा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, गढ़वा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा














