रांची : निसान मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर किया। कंपनी ने इसे अपनी ‘इंडिया रीसर्जेंस स्ट्रेटजी’ का अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि यह एसयूवी न केवल भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, बल्कि चेन्नई संयंत्र से वैश्विक बाजारों में भी निर्यात की जाएगी। निसान की 75 वर्षों की एसयूवी विरासत से प्रेरित टेक्टॉन का डिजाइन प्रतिष्ठित निसान पेट्रोल से लिया गया है, जिसे प्रीमियम लुक, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है।
टेक्टॉन में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइनअप दिया गया है। इसमें टर्बो टी-160 और टर्बो टी-280 इंजन विकल्प मिलते हैं। टी-280 इंजन 163 पीएस की शक्ति और 280 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है तथा 6-स्पीड वेट क्लच डीसीटी ट्रांसमिशन से लैस है। एसयूवी में 700 लीटर का बूट स्पेस, 212 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 10.1 इंच टेक-लिंक एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल कॉकपिट, गूगल बिल्ट-इन, गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले और 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि टी-160 इंजन 19.4 किमी और टी-280 इंजन 18.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगा।
निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा कि टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में करना कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वैश्विक स्तर के उत्पाद स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा कि भारत अब निसान के लिए प्रमुख उत्पादन और निर्यात केंद्र बन रहा है तथा टेक्टॉन ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति का मजबूत उदाहरण है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि टेक्टॉन कंपनी के नए दौर की पहचान बनेगी। इसमें कमांडिंग डिजाइन, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन संतुलन है। वहीं, निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा कि टेक्टॉन भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है और इससे भारत में कंपनी के एसयूवी पोर्टफोलियो को नई मजबूती मिलेगी।
कंपनी ने टेक्टॉन टी-160 मैनुअल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये, जबकि टी-280 मैनुअल और टी-280 डीसीटी की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये निर्धारित की है। निसान को उम्मीद है कि नई टेक्टॉन प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट में उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।










