---Advertisement---

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

On: July 9, 2026 9:35 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:झारखंड सरकार की झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के तहत जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं के एक दल ने बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न नवाचार एवं विकास कार्यों का अध्ययन किया। छात्राओं ने कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की अनुशंसा एवं फंड से लगभग 7.30 लाख रुपये की लागत से स्थापित झारखंड के पहले पायलट आरओ प्लांट का निरीक्षण किया।

छात्राओं को बताया गया कि इस प्लांट के माध्यम से स्थानीय लोगों को आई-कार्ड आधारित व्यवस्था से मात्र पांच रुपये शुल्क पर 20 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, जिससे बिजली बिल, ऑपरेटर की मजदूरी एवं रखरखाव का खर्च वहन किया जाता है। यह आरओ प्लांट अपने आप में एक अनूठा एवं प्रेरणादायक मॉडल है।

इसके अलावा छात्राओं ने गांधीनगर बस्ती में बागवानी कार्यों तथा जगदीशपुर रोड के समीप कुम्हार समुदाय द्वारा निर्मित मिट्टी के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय नवाचारों एवं आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।

छात्रा राजश्री दास ने बताया कि उनकी चार सदस्यीय टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा, डिजिटल जल प्रबंधन एवं अन्य नवाचारों से संबंधित जानकारी संकलित कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसे झारखंड सरकार के पोर्टल पर जमा किया जाएगा।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे ने छात्राओं को पंचायत क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण कार्यक्रम में राजश्री दास, सुचित्रा मलिक, अंजली कुमारी, प्रीति पाल, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, शुभम एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें