---Advertisement---

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क काँवर यात्रा

On: July 10, 2026 1:27 PM
---Advertisement---

20 जुलाई से पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना:विकास सिंह
चलो बुलावा आया है बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है
जमशेदपुर:सावन के पावन माह में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा निशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा ,साकची के अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष सावन माह के 9 अगस्त को 1000 शिव भक्तों का जत्था निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होगा । कांवर यात्रा में सोनारी, कदमा ,बिष्टुपुर, साकची और मानगों के शिव भक्त शामिल होंगे । पंजीयन 20 जुलाई से आरंभ होगा पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में पंजीयन कर लोगों का सीट आरक्षित किया जाएगा ।

विकास सिंह ने 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को पंजीयन करने की बात प्रेस वार्ता में कहा है । विकास सिंह ने कहा कि सभी पंजीयित लोगों को फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा इस पहचान पत्र के आधार में लोगों को आरक्षित और सुरक्षित स्थानों में प्रवेश के साथ-साथ सारी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी । विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल कांवरिया अपने जत्थे से ना बिछड़े इसलिए सभी कांवरियों अपना ड्रेस कोड होगा जिससे भारी भीड़ में भी संघ में शामिल कांवरियों की पहचान आसानी से हो पाएगी । विकास सिंह ने कहा सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक के पैदल कांवरिया पथ में सारे धर्मशाला एवं निजी स्थान आरक्षित कर लिए गए हैं । प्रत्येक पड़ाव में लोगों के मनोरंजन और थकान दूर करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । इसमें मुख्य आकर्षण ईनारावरण के भूतनाथ धर्मशाला में छत्तीसगढ़ के कलाकारों के द्वारा रावण वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों के लिए बस ,धर्मशाला, भोजन , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था संघ के ओर से निशुल्क कराई जाएगी । देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम में भी दर्शन करेंगे और फिर जमशेदपुर वापस लौट आएंगे। यात्रा कुल 8 दिनों की होगी।
पंजीयन संपर्क।
मानगो -किशोर वर्मन -8540986994,
सोनारी- कृष्ण सिंह-9334 644 378, कदमा , विक्रम यादवबाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1000 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क काँवर यात्रा ।
20 जुलाई से पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना– विकास सिंह ।
चलो बुलावा आया है बाबा बैद्यनाथ ने बुलाया है ।
सावन के पावन माह में बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा निशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी किया जाएगा ,साकची के अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष सावन माह के 9 अगस्त को 1000 शिव भक्तों का जत्था निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होगा । कांवर यात्रा में सोनारी, कदमा ,बिष्टुपुर, साकची और मानगों के शिव भक्त शामिल होंगे । पंजीयन 20 जुलाई से आरंभ होगा पहले आओ पहले पाओ के तर्ज में पंजीयन कर लोगों का सीट आरक्षित किया जाएगा । विकास सिंह ने 18 वर्ष से अधिक एवं 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को पंजीयन करने की बात प्रेस वार्ता में कहा है । विकास सिंह ने कहा कि सभी पंजीयित लोगों को फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा इस पहचान पत्र के आधार में लोगों को आरक्षित और सुरक्षित स्थानों में प्रवेश के साथ-साथ सारी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी । विकास सिंह ने कहा की यात्रा में शामिल कांवरिया अपने जत्थे से ना बिछड़े इसलिए सभी कांवरियों अपना ड्रेस कोड होगा जिससे भारी भीड़ में भी संघ में शामिल कांवरियों की पहचान आसानी से हो पाएगी । विकास सिंह ने कहा सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक के पैदल कांवरिया पथ में सारे धर्मशाला एवं निजी स्थान आरक्षित कर लिए गए हैं । प्रत्येक पड़ाव में लोगों के मनोरंजन और थकान दूर करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । इसमें मुख्य आकर्षण ईनारावरण के भूतनाथ धर्मशाला में छत्तीसगढ़ के कलाकारों के द्वारा रावण वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। यात्रा में शामिल लोगों के लिए बस ,धर्मशाला, भोजन , सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था संघ के ओर से निशुल्क कराई जाएगी । देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलार्पण के बाद श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ धाम में भी दर्शन करेंगे और फिर जमशेदपुर वापस लौट आएंगे। यात्रा कुल 8 दिनों की होगी।
पंजीयन संपर्क।
मानगो -किशोर वर्मन -8540986994,
सोनारी- कृष्ण सिंह-9334 644 378, कदमा विक्रम यादव 8092278440,082103 20937

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा