खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जुगसलाई एम ई स्कूल रोड में मंदिर और शैक्षणिक संस्थाओं के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विरोध

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:जुगसलाई एम ई स्कूल रोड में विंध्यवासिनी मंदिर और सेंट जॉन स्कूल,कोचिंग संस्था के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय बस्ती वासियों के साथ उपायुक्त महोदय, जुगसलाई थाना एवं उत्पाद अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

राजस्व संग्रहण हेतु शराब दुकान खोली जा सकती है परंतु मंदिर स्कूल और कोचिंग संस्था के पास में शराब दुकान खोला जाना बहुत ही गलत है इससे वहां के रहने वाले बस्तीवासी एवं आसपास के बच्चों पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ेगा। उपायुक्त महोदय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक मंगल कालिंदी सांसद विद्युत वरण महतो पूर्वी सिंहभूम जिला वरीय आरक्षी अधीक्षक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू को भी सौंपी गई है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।