गढ़वा:वार्ड नंबर 15 में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास,नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने रखी आधारशिला
गढ़वा:नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित तिवारी रेस्ट हाउस से लेकर वार्ड विकास केंद्र तक बहुप्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी द्वारा किया गया। इस निर्माण कार्य से स्थानीय नागरिकों को जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी, इस मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि “नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण और गुणवत्तापूर्ण विकास हमारी प्राथमिकता है। इस निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के साथ पूरा कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है।”, एवं साथ ही नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि “वार्ड वासियों की इस पुरानी मांग का पूरा होना बेहद हर्ष का विषय है। नगर परिषद जनता की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद रीता देवी,सुनील कुमार,दीपक कुमार,विनोद प्रसाद,सविता देवी,पारसनाथ कश्यप ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उमेश कश्यप,आशीष कश्यप राजेश शर्मा,साथ ही राहुल मोदनवाल,विशाल गुप्ता,सोनू लाल शुभम,अभिषेक चन्द्रदीप,तथा भारी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
