झारखंड

*ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पंचायत विकास योजनाओं पर दिया गया प्रशिक्षण*



राजेश कुमार साव झारखंड वार्ता

बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान 2026-27 के तहत आयोजित ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।जिला परिषद, लातेहार के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में सहभागी योजना निर्माण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सदस्यों को दक्ष बनाना है।प्रशिक्षण के दौरान पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्रामसभा की भूमिका, जनभागीदारी, विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय, संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण सत्र में मनजीत कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर योजनाओं के निर्माण, ग्रामसभा की सक्रिय भागीदारी तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया।प्रखंड प्रशासन ने सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों को प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।साथ ही प्रशिक्षण की फोटोग्राफी एवं प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा।

ख़बर को शेयर करें।