सीजेपी ने आंदोलन लिया वापस,आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ केस वापस
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
एजेंसी:केंद्र सरकार और सीजेपी नेताओं के बीच तीसरे दौर की अहम बैठक शनिवार को संपन्न हो गई। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बातचीत के नतीजों की जानकारी साझा की।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई नई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और सरकार संवाद के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है।
बैठक के बाद दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि शेष मुद्दों पर भी जल्द सहमति बन जाएगी। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई इस वार्ता को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
