एसआईआर को गति देने के लिए चैंबर लोगों को जागरूक कर रहा है
सिटी रिपोर्टर बोकारो और चास शहर में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण की धीमी गति को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन और स्थानीय व्यवसायिक संगठन एकजुट हो गये हैं। उपायुक्त अजय नाथ झा की पहल पर बोकारो चैंबर के सदस्यों ने सिटी सेंटर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान चेंबर सदस्यों ने दुकानों व व्यवसायिक केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा जारी पोस्टर व पंपलेट का वितरण किया. चेंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अपील की कि जिन नागरिकों का एसआईआर अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वे तुरंत अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरकर तुरंत जमा कर दें.
Source link
