
![]()
बोकारो एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-4एफ में शुक्रवार को संस्थापक सदस्य पीए जकारिया की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस, शिक्षकों, विद्यार्थियों व स्टाफ ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. प्राचार्य फादर डॉ वर्गीस ने कहा कि पीए जकारिया वर्ष 1968 में बोकारो आये और यहां अपना व्यवसाय शुरू किया. वह एमजीएम स्कूल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्होंने बोकारो में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया. कहा कि जकारिया एक सफल व्यवसायी, मृदुभाषी एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह बोकारो रोटरी क्लब के आजीवन सदस्य रहे और क्लब के अध्यक्ष भी रहे। बताया कि रांची में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को केरल में उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा।
Source link





