July 26, 2026

विभिन्न रजिस्टरों व फाइलों को देखने के बाद उनके रख-रखाव के निर्देश दिए।

भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा में संधारित विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का गहन अवलोकन किया तथा उनके रख-रखाव एवं अद्यतन रख-रखाव की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्गत पंजी, उपस्थिति पंजी, पीड़ित मुआवजा संचिका, उग्रवादी हिंसा संचिका, आत्मसमर्पित नक्सली संचिका, रोकड़ पंजी, कोष दूत पुस्तिका, आवंटन संचिका, शस्त्र पंजी, निर्गत अनुज्ञप्ति पंजी, विस्फोटक (पटाखा) अनुज्ञप्ति पंजी, चरित्र प्रमाण पत्र पंजी, आवास आवंटन पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजियों एवं संचिकाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सामान्य शाखा प्रभारी को सभी रजिस्टरों एवं फाइलों को नियमित रूप से अद्यतन करने, व्यवस्थित रख-रखाव एवं अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं दक्षता के लिए कार्यालय अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव अत्यंत आवश्यक है। सभी रजिस्टरों एवं संचिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप अद्यतन रखा जाय। मौके पर प्रभारी सामान्य शाखा सूरज एवं अन्य सामान्य शाखा कर्मी उपस्थित थे.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed