एसपी कार्यालय के पास महिला से सोने की चेन छीन ली
![]()
भास्कर इनसाइट शहर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएस सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला राम दुलारी देवी को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली। हैरानी की बात यह है कि यह घटना जिले के हाई सिक्योरिटी जोन एसपी, डीसी और डीटीओ कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर हुई. उत्पाद विभाग कार्यालय के पास हुई इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है. महिला के शोर मचाने के बाद भी आरोपी सन्नाटे का फायदा उठाकर आसानी से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से निकली तो आसपास कोई नहीं था. वह हमेशा कुछ दूर जाती है और वापस घर आ जाती है। लेकिन जैसे ही वह सड़क पर आई तो एक युवक गमछा से अपना चेहरा ढंकते हुए आया और उसके गले से चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन वह चेन नहीं छीन सका। इससे वह सड़क पर गिर गयी. यह देख उचक्का दोबारा आया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली. इस दौरान एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर वहीं खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने काले तौलिए से मुंह ढककर वारदात को अंजाम दिया और दोनों एक साथ भाग गए. वृद्ध ने शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई लोग नहीं थे। 11 दिन में तीसरी घटना, शहर के लोग दहशत में पिछले 11 दिनों के भीतर शहर में चेन स्नेचिंग की यह तीसरी घटना है। 12 जुलाई को सेक्टर-2सी में एक व्यक्ति के गले से चेन छीन ली गई। 13 जुलाई को अपने बेटे का इलाज कराने लक्ष्मी मार्केट आयी गोमिया निवासी एक महिला उचक्कों का शिकार बन गयी. इसके बाद कैंप 2 में राम दुलारी देवी से चेन छीन ली गयी. घटना की जानकारी देती महिला.
Source link
