July 26, 2026

सर…रांची में 99.95 फीसदी फॉर्म बंट गये, 80 फीसदी सत्यापन पूरा हो गया

1785026218_orig_orig001-1441699660695_1785017291.jpg


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रांची जिले में विशेष गहन समीक्षा (एसआइआर)-2026 का कार्य तेजी से चल रहा है. जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव टीम मिशन मोड में लगी हुई है. शनिवार रात आठ बजे तक जिले के कुल पंजीकृत 26,74,681 मतदाताओं में से 26,73,250 यानी 99.95 प्रतिशत मतदाताओं को ‘गणना प्रपत्र’ वितरित किये जा चुके हैं. वितरण के साथ-साथ इसका डिजिटलीकरण और सत्यापन भी तेजी से चल रहा है। अब तक 23,18,639 फॉर्म (86.69%) का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। बीएलओ द्वारा 18,59,840 फॉर्म (80.21%) का घर-घर जाकर सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा 32,097 जागरूक नागरिकों ने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म जमा किये हैं. जिला प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करना है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शेष सभी मतदाताओं से अविलंब फॉर्म भरकर बीएलओ को देने अथवा ऑनलाइन जमा करने की अपील की है. डोर-टू-डोर सत्यापन में तमाड़ अव्वल, रांची फिसड्डी। 25 जुलाई की रात 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 91.38 फीसदी सत्यापन के साथ तमाड़ विधानसभा जिले में सबसे आगे है. वहीं, सिल्ली (90.19%) और मांडर (90.00%) में भी काम अंतिम चरण में है. हालांकि, रांची विधानसभा क्षेत्र में डिजिटलीकरण 92.49 फीसदी होने के बावजूद सत्यापन महज 62.04 फीसदी ही हो सका है. हटिया में भी सत्यापन की गति 75.17% है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed