75 बच्चों की हुई नेत्र जांच गिरिडीह
गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह की ओर से शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. रोटरी आई चेक-अप वैन के माध्यम से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान विद्यालय के कुल 75 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गयी, जिसमें कई बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या पायी गयी. डॉक्टरों ने सलाह देते हुए कहा कि समय पर जांच व इलाज से बच्चों की आंखों की रोशनी सुरक्षित रखी जा सकती है. बड़ी संख्या में बच्चों में समस्या पाए जाने के कारण रोटरी क्लब ने शेष विद्यार्थियों की विस्तृत जांच के लिए अगले सप्ताह दो से तीन दिनों का विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, शिविर संयोजक मनीष तर्वे, हर्ष केडिया, डॉ. तारक नाथ देव, प्रदीप जैन, पीयूष मुसद्दी, शंभु जैन, प्रदीप डालमिया, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, तरनजीत सिंह खालसा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Source link
