July 26, 2026

मारवाड़ी युवा मंच ने रजत जयंती वर्ष पर संगठन का गौरव बढ़ाया।

app_17849841396a64b24b5e2b6_1002581658.jpg


गिरिडीह झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती वर्ष) के अवसर पर प्रांतीय समिति के निर्देशानुसार सृजन से सम्मान तक सूचना एवं जनसंपर्क समाज सम्मान कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच, गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्था एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट एवं अविस्मरणीय योगदान देने वाले कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी, पूर्व प्रांतीय महासचिव बांके बिहारी शर्मा, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल-5 की उपाध्यक्ष रिया अग्रवाल (संतोषी), पूर्व शाखा अध्यक्ष वंदना मोदी, पूर्व शाखा अध्यक्ष कविता राजगढ़िया और पूर्व शाखा अध्यक्ष (आईपीपी) सोनू चौधरी शामिल हैं. शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि रजत जयंती वर्ष महज एक उपलब्धि नहीं बल्कि संगठन की सेवा यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, आईपीपी सोनू चौधरी एवं सदस्य लिशा अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed