
![]()
भास्कर न्यूज | खरीफ फसल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में किसानों के बीच मूंग बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ गणेश रजक के नेतृत्व में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अनिकेत कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) कृति अग्रवाल ने किसानों को बीज सौंपा. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) योजना के तहत 150 किलोग्राम धान के बीज का वितरण पहले ही किया जा चुका है. शुक्रवार व शनिवार को 52 किसानों को 4-4 किलो मूंग का बीज दिया गया, ताकि दलहन उत्पादन व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सके. बीडीओ गणेश रजक ने किसानों से प्रमाणित बीज का प्रयोग कर वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की अपील की. वहीं बीटीएम अनिकेत कुमार ने दलहनी फसलों के फायदे और समय पर बुआई के बारे में जानकारी दी. मौके पर एटीएम कृति अग्रवाल, अनिमेष रंजन, शिवम कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
Source link


