July 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर हो गुमला रॉक गार्डन का नाम : विधायक

app_17849771686a649710a1ca1_image_cropper_1784977146611.jpg


​भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी गुमला और पार्टी कार्यकर्ताओं की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गुमला विधायक सह जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की ने जिला प्रशासन को मौखिक और लिखित पत्र भेजकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया है. विधायक ने मांग की है कि वार्ड नंबर 2, दुरदुरिया, लोहरदगा रोड स्थित वर्तमान “रॉक गार्डन” का नाम बदलकर झारखंड के जनक “वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन” के नाम पर रखा जाए. इसके साथ ही पार्क के मुख्य द्वार के अंदर उनकी एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। ​विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि झारखंड के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और मूलवासियों की पहचान हैं. उनके अदम्य साहस, शौर्य और कुशल नेतृत्व के कारण ही झारखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लंबे समय से लड़ी जा रही थी, जिसे गुरुजी ने और धारदार और सशक्त बनाया. अगर दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं होते तो शायद आज हमें अपना अलग झारखंड राज्य नहीं मिल पाता. विधायक ने आगे कहा कि आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों के झारखंड को उनके बेटे और राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. मुख्यमंत्री राज्य को समृद्धि एवं प्रगति के नये सोपान पर ले जाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। झामुमो जिला कमेटी ने निर्णय लिया है कि 4 अगस्त को वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

Source link

ख़बर को शेयर करें।