July 26, 2026

दोस्त ने कुल्हाड़ी से मारकर ली दोस्त की जान, सामने आई ये वजह!

1200-675-27235746-thumbnail-16x9-hatya-aspera.jpg

दुमका में अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर (ईटीवी भारत)

दुमका जिले में एक शख्स ने जब अपने दोस्त को अपनी ही पत्नी से प्यार करता पाया तो उसने अपना आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी फरार हो गया है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला

जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. मसलिया के एक गांव के एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी. दरअसल युवक शुक्रवार को दूसरे गांव में अपने दोस्त के घर गया था और रात को वहीं रुका था. बताया जाता है कि शनिवार को खाट पर सो रहे एक युवक पर उसके दोस्त ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया, जिसे तुरंत फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता ने भी बताया है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्त ने ही की है. इस घटना के बाद से आरोपी फरार है.

दोस्त का पत्नी से प्रेम प्रसंग!

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी की पत्नी का मृतक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका है कि रात को जब दोस्त उसके घर आया तो युवक ने अपनी पत्नी को उसके साथ गलत हरकत करते देख लिया होगा। जिसके कारण यह घटना घटी.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले पर मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है. जांच के दौरान लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक के आरोपी की पत्नी से करीबी संबंध थे. हालांकि अभी इसकी जांच की जा रही है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के मामले में दो बार जेल जा चुका था.

ये भी पढ़ें- गुमला में गड़ासे से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर.

ये भी पढ़ें- पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों के बीच थे अवैध संबंध

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed