सीआइडी की कार्रवाई : झारखंड लोक सेवा आयोग के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
झारखण्ड लोक सेवा आयोग भवन (रांची) (ईटीवी भारत)
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही झारखंड सीआईडी ने मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सीआईडी ने जेपीएससी कर्मचारी सोनू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है.
लगातार कार्रवाई जारी है
शनिवार को सीआईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई है. सीआईडी के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. जेपीएससी कर्मचारी सोनू कुमार और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सीआईडी के मुताबिक, अरविंद कुमार इस मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी का करीबी है. जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के कहने पर सोनू ने ओएमआर शीट सहित डिजिटल हेरफेर में सूत्रधार की भूमिका निभाई।
पांचों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
शनिवार को पहले गिरफ्तार किये गये आरोपियों को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से सीआइडी मुख्यालय ले जाया गया. जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता वर्मा, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर और बाद में बीएसओ के पद पर कार्यरत अभय कुमार तिवारी, टीडीपीएल के कर्मचारी मो उस्मान और मो एबाद से पूछताछ की गयी.
सबसे पहले एसआईटी की टीम ने सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की, इसके बाद जेपीएससी की किन परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई, आरोपियों ने कौन-कौन से मॉड का इस्तेमाल किया, कौन-कौन से लोग इसमें शामिल थे, इन पहलुओं पर पूछताछ की गई. बाद में आरोपियों को श्वेता गुप्ता के सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। सीआईडी सभी आरोपियों से रविवार को भी पूछताछ करेगी.
ये भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया
ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: उप परीक्षा नियंत्रक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, CID ने बताई वजह
ये भी पढ़ें- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी का मैनेजर सीआईडी के हत्थे चढ़ा, बीएसओ परीक्षा का पूर्व टॉपर मो
