July 26, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में तालाब से मिला युवक का शव: मृतक की पत्नी का चाचा ससुर से था अवैध संबंध, दोनों ने एक साथ की आत्महत्या

comp-127-3_1785062923.gif


पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के कुंदरूगुट्टू गांव के महली तालाब से 28 वर्षीय लक्ष्मण बिरुआ का शव बरामद किया गया. वह पिछले चार दिनों से लापता था. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। शव की पहचान लक्ष्मण बिरुआ के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलते ही मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अवैध संबंध का आरोप, ग्रामसभा के बाद विवाद मृतक के छोटे भाई राकेश बिरुआ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लक्ष्मण की पत्नी और उसके चाचा गंगाराम बिरुआ के बीच कथित अवैध संबंध था. राकेश के मुताबिक, कुछ दिन पहले लक्ष्मण ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद इस मामले को लेकर गांव में ग्रामसभा बुलाई गई थी. हालांकि पंचायत के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा. परिजनों का कहना है कि गुरुवार को ग्रामसभा के बाद से लक्ष्मण अचानक लापता हो गया था. परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच रविवार को तालाब से शव मिलने के बाद मामला हत्या की आशंका में बदल गया है. हत्या के बाद तालाब में फेंके जाने की आशंका है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं, जिससे यह हत्या का मामला लग रहा है. आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छुपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया है. लगातार बारिश के कारण शव पानी के ऊपर आ गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से गंगाराम बिरुआ और मृतक की पत्नी फरार हैं. पुलिस ने संदेह के आधार पर गंगाराम बिरुआ की सहेली शारदा बिरुआ को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed