July 26, 2026

जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर डिवाइडर से टकराई बाइक: रामजनमनगर के पास हुआ भीषण हादसा, एक गंभीर रूप से घायल, दूसरे की मौत

adc31417-66c2-4e51-ba87-f40fef9090c6_1785058406364.jpg


जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गणेश पात्रो के रूप में की गई है. उधर, घायल निखिल साहू को इलाज के लिए तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनके एक हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर से टकरायी बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से कदमा टोल ब्रिज से दोमुहानी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रामजनमनगर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। गणेश पात्रो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे नियंत्रण खोने की आशंका बढ़ गयी. बिना हेलमेट थे दोनों, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। वे तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

ख़बर को शेयर करें।