July 26, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झारखंड में सियासत तेज,बीजेपी ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

रांची:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झारखंड की राजनीति में भी बयानबाजी…

ख़बर को शेयर करें।
IMG_20260726_165111

रांची:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झारखंड की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उनसे नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद छोड़ने की मांग की है।
झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देकर एक उदाहरण पेश किया है। उनका कहना है कि यदि किसी विभाग से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार की जा सकती है, तो झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में सामने आए विवादों की नैतिक जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी लेनी चाहिए।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में CGL (सचिवालय सहायक), उत्पाद सिपाही भर्ती और JPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शिक्षा विभाग और कार्मिक विभाग दोनों की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है। ऐसे में भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जवाबदेही लेते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।
फिलहाल, इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ख़बर को शेयर करें।