July 26, 2026

कोयला चोरी रोकने के अभियान में सीआईएसएफ पर मारपीट का आरोप, युवक घायल

1200-675-27238355-thumbnail-16x9-coal.jpg

बोकारो में कोयला चोरी अभियान

घायल युवक (ईटीवी भारत)

बोकारो: गांधीनगर थाना क्षेत्र के एरिया नंबर चार में कोयला चोरी रोकने के लिए की गई कथित छापेमारी अभियान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सीआईएसएफ पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप है, जिससे वह घायल हो गया।

परिजनों का आरोप है कि वह लकड़ी लेकर जा रहा था और उसे बुरी तरह पीटा गया.

घायल युवक और उसके परिजनों ने सीआईएसएफ पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. घायल युवक की मां का कहना है कि उनका बेटा जलावन के लिए चार बोरा कोयला लेकर जा रहा था. इसी दौरान सीआईएसएफ जवानों ने उसे रोका और बुरी तरह पीटा. पिटाई से युवक का सिर फट गया है और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं.

घायल युवक की मां, डॉक्टर और सीआईएसएफ कमांडेंट का बयान (ईटीवी भारत)

सीआईएसएफ का बयान, भागते समय गिर गया, घायल हो गया

सीआईएसएफ ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है. सीआईएसएफ कमांडेंट (अतिरिक्त प्रभार) आशुतोष चौधरी ने बताया कि कानून के तहत मिली शक्तियों का उपयोग कर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसी बीच दो बाइक सवार चार बाइक पर कोयला लादकर भागने लगे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन भागने के क्रम में वे गिर गये, जिससे युवक के सिर में चोट आयी. सीआईएसएफ जवानों ने उसे उठाकर ढोरी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में हंगामा, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त

सीआईएसएफ कमांडेंट के मुताबिक, घायल युवक के परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और सीआईएसएफ के सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

डॉक्टरों की राय, सीटी स्कैन के बाद स्थिति साफ

घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि युवक के सिर में चोट लगी है. सीटी स्कैन के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।

घटना के बाद घायल युवक को सीसीएल ढोरी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां परिजनों व स्थानीय लोगों के पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सीआईएसएफ बल तैनात किया गया है.

पुलिस की जांच शुरू, इलाके में अवैध कोयला कारोबार का मामला

बेरमो पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाइक से कोयले का अवैध कारोबार किया जाता है. सीआईएसएफ की लगातार छापेमारी से कोयले के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी.

यह भी पढ़ें:

खदानों में घुसे कोयला तस्कर, संयुक्त कार्रवाई में 17 बाइक जब्त

गिरिडीह में सीसीएल गार्ड और होम गार्ड पर हमला करनेवालों पर कार्रवाई, सोनू-मोनू समेत पांच गिरफ्तार

Source link

ख़बर को शेयर करें।