
![]()
.
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के डिजिटलीकरण और सत्यापन की समय सीमा समाप्त होने में अब दो दिन बचे हैं। इटखोरी प्रखंड में अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है. प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कई मतदान केंद्रों ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है. कई बूथों पर अभी भी काम बाकी है. ऐसे बूथों पर काम में तेजी लाने के लिए अभियान और निगरानी बढ़ा दी गयी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ मतदान केंद्रों पर 20 फीसदी से ज्यादा काम बाकी है. कई बूथों पर 10 फीसदी से भी कम काम बचा है. कई मतदान केंद्रों ने शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए समय सीमा से पहले ही काम पूरा कर लिया है. इससे जुड़े बीएलओ व चुनाव कर्मियों की सक्रियता उजागर हो गयी है. चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बाकी दो दिनों में पेंडिंग बूथों पर विशेष फोकस है. जहां प्रगति धीमी है, वहां लगातार समीक्षा हो रही है. मार्गदर्शन दिया जा रहा है. अतिरिक्त प्रयास किये जा रहे हैं. समय पर लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर काम चल रहा है. प्रशासन ने कहा कि प्राथमिकता यह है कि एक भी पात्र मतदाता का रिकार्ड अधूरा न रहे. सभी लम्बित कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण किये जायें। इसके लिए बीएलओ, सुपरवाइजर व चुनाव कर्मियों को अंतिम समय तक गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है.


