ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, बाढ़ से 2 लाख 3 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. 27,967 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. ओडिशा राजस्व विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चारों मौतें ढेंकनाल जिले में हुईं. बाढ़ के कारण 9 जानवरों की भी मौत हो गई है. राज्य के 6 जिलों के 44 ब्लॉक, 233 ग्राम पंचायतें, 748 गांव और 6 शहरी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इनमें से 226 गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बालासोर है, जहां 1 लाख 9 हजार 429 लोग प्रभावित हुए हैं. जिले के 12 ब्लॉकों के 378 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 19,080 लोगों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है. वहां करीब 17 हजार लोगों ने 125 राहत शिविरों में शरण ली है.