
जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार का नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में प्रातः 6 से 8 बजे तक अखंड गायत्री जाप, प्रातः 8 से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं 10 से 11 बजे तक गुरु देव को पुष्पांजलि तथा सामूहिक संकल्प इसके पश्चात भोग वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सायंकालीन कार्यक्रम में वृहत दीप महायज्ञ के साथ साथ आशीर्वाद भवन, बाराद्वारी में रह रहे बुजुर्गों की सेवा वा उनके साथ समय व्यतीत कर एक खुशनूमा और महत्वपूर्ण वातावरण का निर्माण किया गया।

जिसकी उपस्थित समूह ने एक स्वर में प्रशंसा की, एवं नवयुगदल को आशीर्वाद दिया।



