बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज में नीट प्रदर्शन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि इस पूरे मामले में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो संबंधित पक्षों के दावे हैं और पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. किशनगंज के बहादुरगंज निवासी मोहम्मद सदाकत ने दावा किया है कि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहे हैं. उनका आरोप है कि इसके बावजूद बहादुरगंज में नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज प्राथमिकी में उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया गया. सदाकत ने रूस से एक वीडियो जारी कर कहा कि घटना के वक्त वह भारत में नहीं थे, इसलिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.
बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज में नीट प्रदर्शन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि इस पूरे मामले में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो संबंधित पक्षों के दावे हैं और पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. किशनगंज के बहादुरगंज निवासी मोहम्मद सदाकत ने दावा किया है कि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहे हैं. उनका आरोप है कि इसके बावजूद बहादुरगंज में नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर में उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया. सदाकत ने रूस से एक वीडियो जारी कर कहा कि घटना के वक्त वह भारत में नहीं थे, इसलिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता.

