
जमशेदपुर:झारखंड वार्ता के संपादक सत्यम जयसवाल ने मशहूर फोटोग्राफर और विभिन्न अखबारों जैसे (आवाज,आज,प्रभात खबर,उदितवाणी) से जुड़े और तकरीबन 25 सालों तक उत्कृष्ट फोटोग्राफी करनेवाले प्रताप सिंह को खबरों की दिशा में, समाज हित देश हित में निरंतर काम करते रहने और इसमें और जोश उत्सुकता के साथ कार्य करने के लिए उन्हें झारखंड वार्ता जमशेदपुर का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है। उन्होंने यह नियुक्ति देते हुए उम्मीद की है कि वे बेदाग छवि और अपने कार्यों से समाज देश,राज्य और संस्था सभी को संतुष्ट करेंगे।
जाने झारखंड वार्ता का एक परिचय
झारखंड वार्ता एक रजिस्टर्ड हिंदी समाचार पत्र है। इसे भारत सरकार के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल (Press Registrar General of India) द्वारा आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया है। इसका पंजीकरण संख्या JHAHIN/25/0561 है, जो इसकी वैधता और अधिकारिकता को प्रमाणित करता है। गढ़वा जिले से पहला अखबार झारखंड वार्ता निरंतर प्रकाशित हो रहा है।
झारखंड वार्ता एक प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है जो राज्य की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय समाचारों को कवर करता है। यह पोर्टल झारखंड के नागरिकों के लिए ताजातरीन और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित है।
संपादक
सत्यम जायसवाल
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित “झारखंड वार्ता” नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में 9 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है।
जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। “झारखंड वार्ता” झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।




