
टॉर्च और प्लास्टिक अवश्य रखें साथ:विकास सिंह
जमशेदपुर: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले कदमा और सोनारी के शिवभक्तों की बैठक रामनगर सामुदायिक भवन कदमा एवं भूतनाथ मंदिर सोनारी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से यात्रा में शामिल होने वाले कांवरिया उपस्थित हुए । सभी के बीच पहचान पत्र का एवं यात्रा की गाइडलाइन की प्रतिलिपि का वितरण किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पूरे यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी किसी को ना हो इसका विशेष ख्याल रखने के लिए सत्तर की संख्या में सेवादल एक दिन पूर्व साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना होगा । विकास सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले कांवरियों को अपने साथ टॉर्च लाइट एवं एक प्लास्टिक साथ रखने को कहा है। बैठक में समय पर विशेष जोर देते हुए सभी को स समय प्रत्येक कार्यक्रम में पहुंचने की बात कही गई है । विकास सिंह ने कहा यात्रा में शामिल होने वाले बिष्टुपुर और कदमा शिवभक्त कदमा स्थित मां रकणी मंदिर के समीप एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर मानगों के लिए प्रस्थान करेंगे ,सोनारी और साकची के शिवभक्त सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर मानगों के लिए प्रस्थान करेंगे । सभी लोग का एकत्रितकरण मानगों में होगा इसके बाद सभी लोग पूजा अर्चना कर 9 अगस्त को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजकुमार श्रीवास्तव,आशुतोष सिंह, सुनील सिंह, विक्रम यादव, किशोर बर्मन, कृष्णा सिंह,अजय लोहार, समीर सुमन, मनोज राय, राजेश पांडे, राहुल डे , विराज डे, संजय लल्ला, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।




