
रांची:जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का 24वें दिन भी आंदोलन जारी है। इसी बीच छात्रों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने का अल्टीमेट टर्म दिया है वरना 20 अगस्त को उनके आवास और विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। खबर आ रही है कि झारखंड सरकार एक बार फिर छात्रों से चौथे राउंड की बातचीत आज करने वाली है। गेस्ट हाउस में छात्रों और सरकारी प्रतिनिधिमंडल के बीच बात होगी।
इधर दूसरी ओर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि उम्मीद है की वार्ता सकारात्मक होगी।
बता दें कि छात्रों ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भर्ती में कथित धांधली ली के खिलाफ पिछले 24 दिनों से मोर्चा खोल रखा है कई छात्र अनशन पर बैठे हुए हैं। रांची में धरना जारी है।
जेपीएससी और जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा है कि मामले की सीबीआई ईडी से जांच कराने का आदेश दे। वरना इस्तीफा दें। वरना जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा और मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। छात्रों ने चेतावनी दिए कि इस बार महात्मा गांधी मॉडल में आंदोलन नहीं होगा भगत सिंह मॉडल में आंदोलन होगा।
रविवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन रत छात्रों के द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा भर्ती कथित धांधली और सीबीआई ईडी से जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका है और आंदोलन को जोरदार ढंग से चलाने की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के बीच आज (17 अगस्त 2026) दोपहर 2:00 बजे रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में एक बार फिर से उच्च स्तरीय वार्ता होगी। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (आंदोलन स्थल) पर छात्रों से मिलने पहुंचे एसडीएम और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने सरकार की ओर से यह नया प्रस्ताव दिया है।विधिक सलाहकार: इस बार सरकार ने छात्रों को अपने कानूनी (विधिक) सलाहकारों के साथ बैठक में शामिल होने की अनुमति दी है।छात्रों का रुख: जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच सहित अन्य छात्र संगठनों ने सरकार के इस वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि वे जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) परीक्षा रद्द करने और परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई (CBI) जांच कराने की अपनी मुख्य मांगों पर अब भी कायम हैं। आज की वार्ता में कोई ठोस हल नहीं निकलता है, तो छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया हुआ है।






