
जमशेदपुर: समाजसेवी सह अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने सुंदरनगर स्थित आरपी पटेल चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच केक एवं फल चाऊमिन, समोसे वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। जन्मदिन समारोह में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने प्रार्थनाओं एवं गाने गाकर झूमकर जन्मदिन का भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान चेशायर होम के मुख्य सिस्टर डेसी, एवं दिव्यांग परिवार एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित एकजुट होकर अंकिता सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, प्रेम और खुशियों से सराबोर रहा। अंकिता सिन्हा ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि अंकिता सिन्हा द्वारा अपने जन्मदिन को दिव्यांग बच्चों के बीच मनाना मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशी को जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के बीच जाएं और उनके साथ अपनी खुशियां साझा करें।
समाजसेवी सह राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन चेशायर होम के दिव्यांग बच्चों के बीच ही मनाती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है और इनके साथ समय बिताना उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ मनाने से खुशी और भी सार्थक एवं यादगार बन जाती है।




