---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में फ्रेशर्स पार्टी,कैटवाक,छात्रों ने बिखेरा जलवा

On: October 12, 2023 4:34 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में गुरुवार को बीएससी नर्सिंग पाठ्सक्रम सत्र 2023 में नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया।

इसमें विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जहां छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. वहीं समारोह के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक डीन नजीम अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उनके साथ नर्सिंग विभागाध्यक्ष छंदा चक्रबर्ती एवं स्पेशल नर्सिंग मेंटर सुधांशु कुमारी ने साईं बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित तथा पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की।

इसके बाद अतिथि नजीम, छंदा चक्रवर्ती समेत विभाग के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए परिश्रम व लगन के साथ शिक्षा ग्रहण कर भविष्य उज्जवल करने की सीख दी.

इस क्रम में नवनामांकित छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी के कायदे-कानून व अनुशासन, परीक्षा आदि की भी जानकारी दी गयी

समारोह में स्किट, डांस, रैंप वाक, कैट वाक आदि रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें फ्रेशर्स ने बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. समारोह में छात्र राजेश कुमार को मिस्टर व पूजा गिरि को मिस फ्रेशर चुना गया. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी