
जमशेदपुर:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता सरफराज हुसैन ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा TDPL के प्रकाशित परिणाम एवं TDPL की सभी गतिविधियों को रद्द किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे झारखण्ड के लाखों छात्रों के हित में लिया गया एक ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम बताया है।
सरफराज हुसैन ने कहा कि यह फैसला छात्रों की भावनाओं, उनके संघर्ष तथा न्याय और पारदर्शिता की मांग का सम्मान है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि राज्य के छात्रों की चिंताओं को सुनते हुए सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल युवाओं का विश्वास मजबूत करेगा, बल्कि भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
सरफराज हुसैन ने कहा कि झारखण्ड के युवाओं के भविष्य की रक्षा, न्याय की स्थापना और पारदर्शी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा छात्रों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा सरकार के इस निर्णय के साथ मजबूती से खड़ी है।
अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज़ को सम्मान देने वाला यह निर्णय झारखण्ड के युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।







